18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। शाम 5 बजे तक 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 60.7% मतदान दर्ज किया गया। मणिपुर, छत्तीसगढ़, बंगाल, असम और त्रिपुरा में 70% से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान क्रमशः 52.6%, 53% और 53.5% दर्ज किया गया।केरल की सभी 20 सीटें, कर्नाटक की 28 में से 14 सीटें, राजस्थान की 13 सीटें, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीटें, मध्य प्रदेश की 7 सीटें, असम और बिहार की 5-5 सीटें, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 सीटें और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट पर मतदान हुआ।
किस राज्य में कितना हुआ मतदान
- असम 70.66%
- बिहार 53.03%
- छत्तीसगढ़ 72.13%
- जम्मू और कश्मीर 67.22%
- कर्नाटक 63.90%
- केरल 63.97%
- मध्य प्रदेश 54.83%
- महाराष्ट्र 53.51%
- मणिपुर 76.06%
- राजस्थान 59.19%
- त्रिपुरा 77.53%
- उत्तर प्रदेश 52.74%
- पश्चिम बंगाल 71.84%