रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रविवार को खेले गए 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 200 रन बनाए। 201 रन के लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली और विल जैक्स की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सिर्फ एक विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। यह बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत है तो टाइटंस की लगातार दूसरी हार है।201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी रही और चौथे ओवर में ही टीम ने 40 रन जोड़ दिए। हालांकि कप्तान फाफ डुप्लेसी इसी ओवर में साई किशोर का शिकार हो गए। इसके बाद विराट कोहली को विल जैक्स का साथ मिला और दोनों ने मिलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। कोहली ने आईपीएल में अपना 54वां अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद विल जैक्स ज्यादा खतरनाक हो गए और उन्होंने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 150 के पार पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *