चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 46वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई सुपर किंग्स ने हराकर सीजन की 5वीं जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड के 98 और डेरिल मिचेल के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 212 रन बनाए। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज सिर्फ 134 रन ही बना सके और 78 रनों से मुकाबला हार गए।213 रन के लक्ष का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तुषार देशपांडे ने टॉप तीन बल्लबाजों को पलक झपकते ही धारासाई कर दिया। ट्रेविस हेड 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो अभिषेक शर्मा 15 और अमोलप्रीत सिंह पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। एडेन मार्करम ने 32 रन जरूर बनाए लेकिन मथिशा पथिराना की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और पूरी टीम 19वें ओवर में ही 134 रन पर ढेर हो गई। तुषार देशपांटे ने 3 ओवर में 4 विकेट झटके तो मुस्तफिजुर रहमान और मथिशा पथिराना ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *