छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के आसार

देश के कई जिलों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। राजधानी में भी सुबह बदली छाई रही। तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद दोपहर को तेज धूप के साथ तापमान भी बढ़ा। सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर अंधड़ के साथ वज्रपात होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।रायपुर में भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस हो सकती है। रविवार को प्रदेश भर में सबसे अधिक तापमान दंतेवाड़ा में 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में प्रदेश भर में 2 से 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *