रेलवे का बड़ा एलान : समर वेकेशन के चलेंगी 48 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा एलान : समर वेकेशन के चलेंगी 48 स्पेशल ट्रेनें

अप्रैल, मई एवं जून महीने में स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। इसके साथ ही ट्रेनों में एक-एक कंफर्म टिकट के लिए मारामारी होती है। स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ होती है। ऐसे में मई और जून तक हर दिन चलने वाली पूरी तरह से रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली ट्रेनें पैक हो चुकी हैं। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर मई महीने में 48 स्पेशल ट्रेनें अनेक शहरों के बीच चलाकर कंफर्म टिकट की सुविधा यात्रियों को मुहैया कराने का ऐलान किया है।रेल अफसरों के अनुसार यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा कंफर्म टिकट मिल सके, यह प्रयास किया जा रहा है। रायपुर, बिलासपुर होकर कई समर स्पेशल चलाई गई हैं। वहीं मई में इसकी संख्या और बढ़ने वाली है। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। इस बार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख शहरों के लिए 58 स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही सम्बलपुर, पुरी, विशाखापट्टनम, सिकंदराबाद, हैदराबाद, पटना, हटिया, रक्सौल, छपरा, जबलपुर, मदुरै जैसे शहरों को जोड़ रही हैं। मई महीने के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर देश के प्रमुख शहरों के लिए 48 स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *