खंडवा स्टेशन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद यातायात प्रभावित

खंडवा स्टेशन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद यातायात प्रभावित

मध्यप्रदेश के खंडवा जंक्शन पर मंगलवार को सुबह मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान मेन लाइन का यातायात प्रभावित हुआ है। कई राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। कई ट्रेनों को आसपास के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है। रेलवे का अमला ट्रैक को जल्द से जल्द चालू करने में जुटा है।खंडवा जंक्शन पर मंगलवार को सुबह एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी बगैर इंजन के 200 मीटर तक दौड़ गई थी। इस कारण ओएचई पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद एक नंबर और 6 नंबर प्लेट लाइन पर यातायात बाधित हो गया। घटना के कारण तीन नंबर लाइन पर हावड़ा मेल खड़ी है। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी जो खंडवा जंक्शन से गुजरने वाली थीं, उन्हें आसपास के रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *