दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसौदिया की दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। उनकी जमानत का सीबीआई और ईडी दोनों ने विरोध किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट सिसोदिया ने कोर्ट से मुकदमे में हो रही देरी के आधार पर जमानत मांगी थी। उनकी पिछली जमानत अर्जी भी पिछले साल कोर्ट ने खारिज कर दी थी। बता दें कि आप नेता फरवरी 2023 से हिरासत में हैं।