लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र की वित्त मंत्रालय मोदी सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने में अप्रैल में ही GST संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपए पार कर गया है। यह अब तक का सर्वाधिक जीएसटी संग्रह है। पहली बार वस्तु एवं सेवा कर ने सकल राजस्व में 12.4 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि भी दर्ज की गई है। इसमें शुद्ध राजस्व 1.92 लाख करोड़ रुपए है। विभाग के मुताबिक हर साल 17.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।