फिल्मों और टेलीविजन श्रृंखलाओं में अपने काम के लिए जानी जाने वाली रूपाली गांगुली राजनीतिक यात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डेली सोप में अपने स्क्रीन नाम से लोकप्रिय अभिनेत्री दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। रूपाली ने सक्रिय राजनीति के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने उन्हें दिल्ली के पार्टी हेडक्वार्टर में सदस्यता दिलाई। रुपाली गांगुली ने कहा कि विकास के महायज्ञ में अपने योगदान के लिए उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली है।