डॉ. मोहन यादव पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपनी पार्टी के लिए ग्वालियर-चंबल में चुनाव प्रचार की कमान सीधे अपने हाथ में रखी। शुक्रवार को भिंड सीट के लिए दतिया में रोड शो किया। मुरैना में रोड शो किया। भिंड के गोरमी में सभा की थी। शनिवार को गुना सीट पर यूपी के सीएम योगी की सभा की तो शाम को सीएम डॉ. यादव ने अशोकनगर में सभा की। भिंड सीट के फूप और गोहद में जनसभाएं कीं। देर शाम ग्वालियर में रोड शो किया।सीएम की सभा में ड्यूटी कर भाण्डेर से दतिया लौट रहे एसएएफ जवानों से भरी बस पलट गई। घायल 32 जवानों में से दो को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया। सीएम रोड-शो के बाद घायलों को देखने ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे। जवानों का हाल जाना।