एमपी में लाड़ली बहना योजना की 12वीं किस्त के 1250 रुपए करोड़ों बहनों के खातों में भेज दिए गए है, जिसका करोड़ों महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस बार चुनाव के तीसरे चरण से पहले मई महीने को लेकर सीएम मोहन यादव ने तारीख का ऐलान (Ladli Behna Yojana 12th Kist) कर दिया था। बता दें कि हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, लेकिन इस बार पहले ही 12वीं किस्त के 1250 रुपए पहले ही करोड़ों बहनों के खातों में भेज दिए गए है।