लोकसभा चुनाव 2024 : एमपी में 9 सीटों पर वोटिंग जारी

लोकसभा चुनाव 2024 : एमपी में 9 सीटों पर वोटिंग जारी

 लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को मध्यप्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदाता कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग में कई दिग्गज नेताओं का भाग्य वोटिंग मशीन में दर्ज हो जाएगा। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शामिल हैं।भोपाल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल सीटों पर 127 प्रत्याशियों का फैसला 1.77 करोड़ करोड़ मतदाता करेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। सबसे ज्यादा 22 प्रत्याशी भोपाल और सबसे कम 7 भिंड में हैं। मध्यप्रदेश में पहले चरण में 67.75 प्रतिशत तो दूसरे चरण में 58.59 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *