भिलाई इस्पात संयंत्र ने एनटीपीसी, सेल पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड, एनएसपीसीएल के साथ 15 मेगावाट क्षमता वाले फ्लोटिंग सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए पीपीए साइन किया। गया। इस्पात भवन में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र और एनएसपीसीएल के बीच गुरुवार को विद्युत खरीद समझौते, पीपीए पर हस्ताक्षर किए गए। यह संयंत्र बीएसपी के मरोदा 1 जलाशय में स्थापित किया जाएगा। यह छत्तीसगढ़ राज्य का पहला फ्लोटिंग सौर ऊर्जा संयंत्र होगा।