मध्यप्रदेश की बैतूल संसदीय सीट पर शुक्रवार को दोबारा वोटिंग हो रही है। यह वोटिंग मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर हो रही है। पुनर्मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता सुबह से कतारों में लगे हैं। 7 मई को हुए यहां मतदान के बाद जब मतदान कर्मी इवीएम को ले जा रहे थे बस में भीषण आग लग गई थी, इस दौरान चार बूथों की मशीनें जल गई थीं। इसके बाद शुक्रवार को सुबह 4 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबहब 7 बजे के पहले से मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी थीं। चारों बूथों पर मिलाकर कुल 3037 मतदाता हैं।