इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइंटस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के रिकॉर्ड दोहरा शतकीय साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 231 रन बनाए। 232 रन के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ 196 रन बना सकी और मुकाबला 35 रन से हार गई। इस हार ने चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ की राह को मुश्किल कर दिया है और अपने अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 3 ओवर में 10 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद डेरिल मिचेल और माईन अली ने पारी संभाली और टीम को 100 के पार पहुंचाया। 119 के स्कोर पर डेरिल मिचेल को आउट कर मोहित शर्मा ने सीएसके को चौथा झटका दिया। इसके बाद उन्होंने मोईन अली और शिवम दुबे को आउट कर चेन्नई की राह सुनिश्चित कर दी। धोनी ने 11 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 26 रन जरूर बनाए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।