पंच केदार में प्रमुख केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा में नया अध्याय भी जुड़ गया है। कल यानी 10 मई को कपाटोद्घाटन पर धाम में 29,030 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। यह कपाट खुलने के दिन दर्शनार्थियों का नया रिकॉर्ड है। 9 मई की रात एक बजे से बाबा के दर्शनों के लिए आस्था पथ पर भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी और शुक्रवार सुबह 10 बजे तक पूरा मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गया था।