छत्तीसगढ़ में जवान लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे। आए दिन मुठभेड़ में कई नक्सलियों को ढ़ेर कर रहे है। इसी बीच धमतरी में भी डीआरजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। यह मुठभेड़ नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैसा मुंडा के जंगल में हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।