मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 14 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज हवा के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के आसपास चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवात बनने से बारिश की संभावना है।वहीं दूसरी ओर मोसम विभाग ने दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। शहर के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी बदली, तो कभी धूप से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।