इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने इतिहास रच दिया। पंजाब किंग्स द्वारा दिए गए 215 रन के लक्ष्य को 5 गेंद रहते ही हासिल कर लिया और 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। हालांकि पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स ने 215 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। राजीव गांधी स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। 215 रन के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और ट्रेविस हेड पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने पारी को संभाला। राहुल 33 रन बनाकर आउट हुए तो अभिषेक ने एक बार फिर धुंआधार पारी खेली और 28 गेंदों में 6 छक्के और 5 चौकों की मदद से 66 रन जड़ दिए। नितेश रेड्डी और क्लासेन ने बची हुई पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और हैदराबाद को 4 विकेट से जीत दिला दी। यह इस सीजन की हैदराबाद की सबसे बड़ी रन चेज औऱ इतिहास की सबसे बड़ी संयुक्त रन चेज है।