लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश के 6 ऐसे जिले हैं, जहां पहली बार मतगणना होगी, क्योंकि ये पांचों जिले कांग्रेस शासन में बनाए गए थे। प्रदेश में फिलहाल कुल 33 जिले हैं। सभी जिलों में जो भी विधानसभा आते हैं, वहां की मगतणना होगी। जिलों में विधानसभा क्षेत्रों में हुई वोटिंग की काउंटिंग पूरी होने के बाद लोकसभा सीट के लिए बनाए गए एआरओ द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने काउंटिंग की तैयारी पूरी कर ली है। हर जिले में कितने मतगणना कक्ष बनाए जाएंगे इसकी सूची भी बना ली गई है। साथ ही कितने राउंड में काउंटिंग होगी। इसकी तैयारी की जा रही है।