किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा को लेकर मोहन सरकार ने चिंता जताई है। मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने किर्गिस्तान में रह रहे प्रदेश के छात्रों से फोन पर बात की। हर मदद का भरोसा दिया। उन्होंने विवेक शर्मा, रोहित पांचाल, रवि सराठे से बात कर वहां की जानकारी ली। छात्रों ने सीएम को बताया कि परीक्षा होने वाली है। इस पर सीएम ने भरोसा दिलाया और कहा, हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करें। इसके बाद ढाई माह की छुट्टी होगी, सरकार उन्हें वापस ले आएगी। सीएम ने कहा, अप्रिय स्थिति में वे मप्र में जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। तुरंत कार्रवाई होगी। सीएम ने बताया कि मोदी सरकार उनकी चिंता कर रही है।से 1200 व देश से 30 हजार विद्यार्थी किर्गिस्तान में पढ़ाई कर रहे हैं। वहां स्थानीय विवाद से अशांति पैदा हुई है।