अबुझमाड़ में गुरुवार सुबह 11 बजे फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ नारायणपुर और बीजापुर के सरहदी इलाके में स्थित कोरोवाय और रेकावाय के घने जंगल में हुई। अबुझमाड़ में टॉप नक्सल लीडर्स की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन लॉंच किया था। इसमें हजार जवान शामिल थे। जवानों ने सात वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया।मारे गए नक्सलियों के पास से सात हथियार भी मिले हैं। 10 से 12 नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। फोर्स को सूचना मिली थी अबुझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े नक्सल लीडर मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। जिसमें दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले से डीआरजी और और एसटीएफ के लगभग 1 हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले थे।
नक्सलियों के प्लाटून नम्बर 16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के शीर्ष लीडरों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर तीन जिलों की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन लॉंच किया था। इसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले से डीआरजी, बस्तर फाइटर एव एसटीएफ की संयुक्त टीमें सर्चिंग के लिए रवाना हुई थीं।
इस सर्चिंग के दौरान नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रेकावाया में गुरुवार की सुबह 11 बजे सुरक्षा बल एव नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख टॉप लीडर्स भाग निकले। हालांकि फोर्स इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। मुठभेड़ थमने के बाद भी फोर्स इलाके की सर्चिंग में जुटी हुई है।