सुकमा मुठभेड़ में 1 नक्सली ढ़ेर

सुकमा मुठभेड़ में 1 नक्सली ढ़ेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल शनिवार को पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली की पहचान आवलम पोदिया के रूप में की गई है। वहीं कई नक्सलियों की घायल होने की खबर सामने आई है। यह पूरा ममला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है।यह मुठभेड़ जिले के जगरगुंडा थानाक्षेत्र के डोडीतुमनार व गोंड़पल्ली की है। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले, बीजापुर, नारायणपुर की तरह सुकमा जिले में भी नक्सलियों की मांद में घुसकर जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। पुलिस फोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, कोंटा क्षेत्र के किन्द्रेलपाड़ (के घने जंगलों में माओवादियों के जमावड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी-कोबरा-एसटीएफ के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *