देश में लू इन दिनों कहर बरपा रही है। देश में लू के कारण 1 मार्च से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस दौरान 16,344 हीट स्ट्रोक के मामले सामने आए। इनमें अकेले 22 मई को ही 486 केस देखने को मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की ओर से एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) चलाया जा रहा है। इसके तहत गर्मी से संबंधित बीमारियों पर नजर रखी जाती है। आइडीएसपी से मिली जानकारी के मुताबिक देश में 24 घंटे हीटस्ट्रोक और मौतें के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से देश के उत्तरी और मध्य भागों में चल रही लू को ध्यान में रखते हुए सभी राज्यों और केंद्र शाासित प्रदेशों को सलाह जारी करते हुए कहा है कि अस्पतालों में लू और हीटस्ट्रोक के मामलों से निबटने के लिए सभी इंतजाम रखें।