छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। यहां नक्सलियों द्वारा ग्रामीण के घर पर रखा हुआ आइईडी ब्लास्ट हो गया। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में एक महिला के पैर के चीथड़े उड़ गए हैं।बताया जा रहा है कि IED को नक्सलियों ने छिपाया था। ब्लास्ट से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना जगरगुंडा थाना क्षेत्र के भीमापुरम गांव का है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि 26 मई को बस्तर बंद का आह्वान किया था, जिसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। इसी बौखलाहट के चलते नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।