देश के कुछ राज्यों में मॉनसून दस्तक दे दी है। कुछ राज्य अभी भी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ अन्य राज्यों में भी हल्की बारिश, बूंदाबांदी और आंधी-तूफान का अलर्ट है। साथ ही मौसम विभाग में कई राज्यों के लिए लू या भीषण लू का भी अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कहा कि 1 जून यानी आज से बिहार, ओडिशा और झारखंड के लोगों को हीटवेव से राहत मिलने वाली है। हीटवेव की वजह से कई राज्यों में मौतें होने की खबर आ रही है। अकेले बिहार में पिछले 24 घंटे में लू लगने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। ऐसा ही कुछ ओडिशा में भी देखने को मिला है. झारखंड के पलामू में भी कई लोगों की हीटवेव से मौत हुई है। आज और कल उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज के साथ बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।