PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर बनाएंगे सरकार – चिराग पासवान

PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर बनाएंगे सरकार – चिराग पासवान

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों को ऐलान हो चुका है और चौंकाने वाले परिणामों के बावजूद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन। हालांकि दोनों को उम्मीद से कम सीटें मिली, लेकिन फिर भी एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया। इससे पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार तो बनाएंगे लेकिन बीजेपी की अपने सहयोगी दलों पर निर्भरता भी बढ़ेगी। इबीजेपी के सहयोगी दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)भी शामिल है, जिसे बिहार में 5 सीटें मिली हैं। आज शाम को दिल्ली में एनडीए की मीटिंग है जिसमें एनडीए के सभी दल शामिल होंगे और सरकार बनाने से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा करेंगे। इस मीटिंग से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने पीएम मोदी के तीसरी बार सरकार बनाने पर एक बड़ा बयान दिया है।

चिराग, जिन्हें पीएम मोदी का “हनुमान” भी कहते हैं, ने मीटिंग से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा, “NDA पूरी तरह से एकजुट है। हम जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर सरकार बनाएंगे।”

साथ ही चिराग ने उनकी पार्टी को बिहार में 5 सीटों पर जीत दिलाने के लिए धन्यवाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *