टी20 वर्ल्ड कप 2024 : अफगानिस्तान ने न्‍यूजीलैंड को 84 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की

टी20 वर्ल्ड कप 2024 : अफगानिस्तान ने न्‍यूजीलैंड को 84 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का14वां मैच आज शनिवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगे। इसके जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 15.2 ओवर में महज 75 पर ही ढेर हो गई और अफगानिस्‍तान 84 रन से बड़ी जीत दर्ज की। रहमानुल्लाह गुरबाज ने जहां 56 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रन की पारी खेली तो वहीं फजलहक फारुखी और राशिद खान ने चार-चार विकेट चटकाकर न्यूज़ीलैंड की टीम को धराशाई कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *