टी20 वर्ल्ड कप 2024 : बांग्‍लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की

टी20 वर्ल्ड कप 2024 : बांग्‍लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 15वां मुकाबला आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में बांग्‍लादेश के कप्‍तान नजमुल हुसैन शान्तो ने श्रीलंका को पहले बल्‍लेबाजी करने का न्‍योता दिया। श्रीलंका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन बोर्ड पर टांगे। बांग्‍लादेश की टीम ने 19 ओवर में लक्ष्‍य को हासिल करते हुए 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बांग्‍लादेश के लिए तोहीद हृदोय ने महज 20 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और चार छक्‍कों की मदद से 40 रन की विस्‍फोटक पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *