PM Modi Oath Ceremony: सजाया गया राष्ट्रपति भवन

PM Modi Oath Ceremony: सजाया गया राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन के प्रांगन को भव्य तरीके से सजाया गया है। फोरकोर्ट में ही तैयार हुए विशेष मंच से मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे। इससे पहले, नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि सदैव अटल और महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और सागर विजन की दृष्टि से नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स और माॅरीशस के नेताओं को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इन देशों के दो राष्ट्रपति, एक उपराष्ट्रपति और चार प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *