मोदी आज लगातार तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

मोदी आज लगातार तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

भाजपा नीत एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे आयोजित एक सादे समारोह में मोदी 50 से 55 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं। इसमें दो दर्जन कैबिनेट मंत्री होंगे, अन्य स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री हो सकते हैं। मोदी के नेतृत्व में गठित होने वाली एनडीए सरकार में जातीय, क्षेत्रीय, सामाजिक संतुलन स्थापित करने वाला मंत्रिपरिषद होगा। योग्यता को भरपूर तवज्जो मिलेगी। मंत्रियों के चयन में उनके अनुभव और शिक्षा दीक्षा का भी रखा जा रहा है ख्याल। यह मंत्रिमंडल उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम को साधने वाला होगा। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) में शामिल गृह, वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालय अपने पास रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *