PM Modi ने किसान सम्मान निधि से की तीसरे कार्यकाल की शुरुआत

PM Modi ने किसान सम्मान निधि से की तीसरे कार्यकाल की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने के साथ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी आएंगे। इस दिन वो किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में NDA सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा।राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने वाले पीएम मोदी ने सोमवार सुबह करीब 9.3 करोड़ पात्र किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किये। किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है। केंद्र सरकार ने योजना की 16वीं किस्त चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 28 फरवरी को जारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *