देश के कई इलाकों में मानसून की दस्तक के बाद भी उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में लू जारी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले चार दिन दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। इस बीच मानसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई शहरों में बारिश का दौर जारी है। उत्तर-पूर्व और दक्षिण के कई राज्यों में बारिश जारी है. इसके साथ ही मानसून गुजरात की देहरी पर पहुंच गया है। इसके साथ ही जल्द ही गुजरात के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।