घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का दौर जारी है। बुधवार को मुख्य सूचकांक रिकॉर्ड हाई पर खुले। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 77,581 अंक और 23,630 अंक का नया कीर्तिमान बनाया। सुबह 9:20 बजे तक, Sensex 106 अंक या 0.14 प्रतिशत उछलकर 77,448 अंक पर और Nifty 26 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 23,595 अंक पर था। बाजार में बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बैंक निफ़्टी 343 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 50,776 अंक पर था।