एयर इंडिया ने घरेलू मार्गों के लिए लॉन्च की प्रीमियम इकॉनमी क्लास

एयर इंडिया ने घरेलू मार्गों के लिए लॉन्च की प्रीमियम इकॉनमी क्लास

एयर इंडिया घरेलू उड़ानों में रेलवे की तरह प्रीमियम इकॉनामी श्रेणी शुरू करने जा रही है। यह सेवा कुछ चुनिंदा मार्ग पर ही उपलब्ध होगी। इस समय भारत में विस्तारा ही एकमात्र हवाईसेवा प्रदाता है जो कि देश में घरेलू मार्ग पर प्रीमियम सेवा दे रही है। इसके लिए दिल्ली-बेंगलुरु-दिल्ली और दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली 2 मार्ग का चयन किया गया है। एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा है कि यह यह पहली बार है जब एयरलाइन ने नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट पर प्रीमियम इकॉनमी केबिन पेश कर रही हैं। इसा रिस्पांस अच्छा रहा तो अन्य मार्गों पर भी इस सेवा को बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *