रेल दुर्घटना रोकने के लिए 44 हजार किलोमीटर ट्रैक पर कवच सिस्टम लगाएगा रेलवे

रेल दुर्घटना रोकने के लिए 44 हजार किलोमीटर ट्रैक पर कवच सिस्टम लगाएगा रेलवे

भारतीय रेलवे ने ट्रेन हादसों को रोकने के लिए चरणबद्ध तरीके से कवच सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। अगले पांच वर्षों में 44,000 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक पर इसे लगाया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि रेल मंत्रालय की ओर से कैबिनेट सचिव को हाल ही में दी गई सूचना में कहा गया कि भारतीय रेलवे कवच सुरक्षा सिस्टम को अगले पांच वर्षों में 44,000 किलोमीटर के ट्रैक पर लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *