शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक बार फिर से जमानत नहीं मिली।
सोमवार (15 जुलाई) को CBI के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 22 जुलाई तक बढ़ा दी है।
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सिसोदिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।
सिसोदिया ने शराब नीति घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो केस में जमानत पर पुनर्विचार को लेकर दो अलग-अलग याचिकाएं लगाई हैं।