प्रदेशभर के स्कूलों में 22 से 28 तक मनेगा शिक्षा सप्ताह

प्रदेशभर के स्कूलों में 22 से 28 तक मनेगा शिक्षा सप्ताह

 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को प्रदेशभर के स्कूलों में इसी सत्र से लागू कर दिया गया है। एनईपी को जमीनी स्तर पर उतारने और प्रचार-प्रसार करने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्य परियोजना कार्यालय (समग्र) ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

शिक्षा सप्ताह: इस तिथि का ये आयोजन

22 जुलाई: टीएलएम दिवस- शिक्षकों को स्थानीय सामग्री के प्रदर्शन व कक्षा में इनके उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना

23 जुलाई: एफएलएन दिवस- एफएलएन के क्रियान्वयन के लिए सभी हितधारकों के मध्य जागरुकता विकसित करना।

24 जुलाई: खेल दिवस- खेल और फिटनेस के महत्व के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।

25 जुलाई: सांस्कृतिक दिवस- विद्यार्थियों में विविधता में एकता की भावना विकसित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम

26 जुलाई: कौशल व डिजिटल पहल दिवस- विभिन्न कौशलों को बढ़ावा देना, सीखने में डिजिटल पहल को प्रोत्साहित करना।

27 जुलाई: मिशन लाइफ/इको क्लब दिवस- स्कूलों में इको क्लब का गठन, एक पेड़ मा के नाम का आयोजन, स्कूलों में वृक्षारोपण।

28 जुलाई: सामुदायिक भागीदारी दिवस- स्थानीय समुदाय, जन प्रतिनिधि, पालक, एसएमसी, पीटीए, पंचायती राज संस्थाओं से मिलकर अधिकतम भागीदारी, न्यौता भोज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *