टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 43 रन की जीत हासिल की है। इस जीत से टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर आ गई है। सीरीज का दूसरा मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा।
पल्लेकेले के मैदान ने होस्ट टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया। 214 रन का स्कोर चेज कर रही श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम ने 14 ओवर में एक विकेट पर 140 रन बना लिए थे, लेकिन पथुम निसांका के आउट होते ही टीम बिखर गई। श्रीलंकाई टीम ने आखिरी 8 विकेट 30 रन बनाने में गंवा दिए। कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे।214 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने 14 ओवर में एक विकेट 140 रन बना लिए थे। यहां मैच लगभग बराबरी पर था। ऐसे में अक्षर पटेल 15वां ओवर लेकर आए और पहली ही बॉल पर 79 रन बना चुके पथुम निसांका को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 56 रन की साझेदारी तोड़ी। निसांका के आउट होते ही श्रीलंकाई टीम बिखर गई।