हिमाचल में बादल फटा, शिमला में लैंडस्लाइड

हिमाचल में बादल फटा, शिमला में लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात तेज बारिश हुई। इससे जगह-जगह लैंडस्लाइड से 80 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। शिमला की मैहली-शोघी सड़क पर लैंडस्लाइड के कारण एक गाड़ी भी मलबे में दब गई। वहीं, किन्नौर जिले के ज्ञाबुंग में रविवार को बादल फटा। इससे इलाके में तेज बारिश हुई।

उधर उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बारिश से बाढ़ जैसे हालत हैं। राजघाट बांध के 8 और माताटीला बांध के 20 गेट ​​खोले गए हैं। इसके चलते बेतवा नदी उफान पर आ गई। नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। यहां नर्मदा नदी उफान पर हैं। कोलार, बरगी, सतपुड़ा समेत कई डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार 29 जुलाई को 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *