केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ एक विशेष अदालत में सोमवार को आरोप पत्र दाखिल कर दिया। जांच एजेंसी की ओर से ये एक महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को ही सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाला है।प्रवर्तन निदेशालय ने पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, इसमें आम आदमी पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में केजरीवाल को शराब घोटाले में मुख्य साजिशकर्ता में से एक बताया गया है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ की रिश्वत मिली थी।