कोलकाता रेप-मर्डर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कोलकाता रेप-मर्डर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कोलकाता रेप-मर्डर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुबह 10:30 बजे सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को स्वतः नोटिस लिया था।

दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या की गई थी। उसके बाद डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। वहीं 14 अगस्त की देर रात इसी अस्पताल में भीड़ ने घुसकर तोड़फोड़ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *