विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़ और बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दुर्ग जिले में बारिश नहीं होने से सूखे की स्थिति बन रही है। जिले में बारिश का औसत सामान्य से 20 फीसदी कम है।