अमेरिकी के शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन सोमवार को शुरू हो गया है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मशाल सौंपी। इसके साथ ही कमला डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति का औपचारिक कैंडिडेट बन गई हैं।
शिकागो कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति जो बाइडेन, फर्स्ट लेडी महिला जिल बाइडेन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी भाषण दिया। बाइडेन जब मंच पर पहुंचे तो लोग ‘थैंक्यू जो’ के नारे लगा रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी एश्ले बाइडेन को गले लगाया। इस दौरान वे अपने आंसू पोछते भी नजर आए।