छत्तीसगढ़ को मिली MBBS की 50 नई सीटें

छत्तीसगढ़ को मिली MBBS की 50 नई सीटें

नीट क्वालिफाइड छात्रों के लिए अच्छी खबर है। एनएमसी ने भिलाई के जिस निजी कॉलेज को पहले 50 सीटों की मान्यता दी थी, अब वहां 100 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। नए सत्र में अब एमबीबीएस की सीटें 2130 पहुंच गई है। जबकि, सिम्स बिलासपुर में एमबीबीएस की 30 सीटें कम हुई हैं। प्रदेश के 10 सरकारी कॉलेजों में 1430 व 5 निजी कॉलेजों में 700 सीटें हैं। इनमें स्टेट कोटे की 1183 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रदेश के स्थानीय छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं निजी कॉलेजों की 298 मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर किसी भी राज्य के स्टूडेंट को प्रवेश देने का नियम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *