देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

भारत में मानसून की बारिश का दौर जारी है। कहीं जमकर मेघ बरस रहे हैं तो कहीं अभी भी लोग बारिश को तरस रहे हैं। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को 18 प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस समय बारिश का दौर पूरे देश में चल रहा है। राजस्थान में तीन दिन के अंतराल के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश के कारण भूस्खलन से सिक्किम में पॉवर प्लांट तबाह हो गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। त्रिपुरा में भी बारिश से तबाही का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। अगले दो दिनों तक यहां भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही दिल्ली और एनसीआर में भी भारी बारिश की चेतावनी है।भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान, छत्तीसगढ़, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण-गोवा, तटीय आंध्रप्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्य नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों के अलावा तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट ळै। मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए गंभीर चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *