12 दिन में 280 फ्लाइट्स को धमकियां मिलीं

12 दिन में 280 फ्लाइट्स को धमकियां मिलीं

देश में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पैसेंजर्स फ्लाइट में बम की धमकी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 27 फ्लाइट्स में बम की धमकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट की करीब 7-7 उड़ानों, जबकि एयर इंडिया की 6 उड़ानों को धमकी मिली।

इंडिगो की 7 में 6 फ्लाइट जिनको बम की धमकी मिली, उनमें 6E 2099 (उदयपुर से दिल्ली), 6E 11 (दिल्ली से इस्तांबुल), 6E 58 (जेद्दा से मुंबई), 6E 17 (मुंबई से इस्तांबुल), 6E 108 (हैदराबाद से चंडीगढ़) और 6E 133 (पुणे से जोधपुर) शामिल हैं।12 दिनों में 280 से ज्यादा इंडियन फ्लाइट्स में बम की धमकी मिल चुकी है। ज्यादा धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गईं हैं। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta और X से फर्जी बम धमकी मैसेज का डेटा शेयर करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *