भारतीय रिजर्व बैंक ने कोलैटरल फ्री कृषि लोन की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है। सरकार की कोशिश छोटे और सीमांत किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक की ओर से वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करने के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक को यूपीआई के माध्यम से पूर्व-स्वीकृत क्रेडिट लाइनें देने की अनुमति दे दी गई है। RBI की ओर से इन दोनों निर्णय का ऐलान शुक्रवार की MPC के बाद किया गया।