देशभर में अलग-अलग राज्यों में ठंड का कहर बना हुआ है। दिल्ली-NCR सहित पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान और उत्तर भारत के बाकी राज्यों में ठंड अपने चरम पर है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में अलगे तीन दिन तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस वीकेंड अच्छी बारिश के संकेत भी दिखाई दे रहे है। अगले हफ्ते तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आइए देखते है देश में मौसम का हाल क्या रहने वाला है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम काफी सर्द हो गया है। अगले हफ्ते तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।
