त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 20 फरवरी को बोड़ला और पंडरिया विकासखंड में द्वितीय चरण का मतदान होना है। इस चरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति को रोकने के लिए कबीरधाम पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। क्योंकि यहां पर नक्सली व अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।बोड़ला और पंडरिया दोनों विकासखंड के 655 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इनमें 77 मतदान केंद्र नक्सली दृष्टि से अति संवेदनशील और 45 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं। इन क्षेत्रों में डीआरजी व सीएएफ के विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई हैं जो निरंतर क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।